https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


बम्होरी कलां में निःशुल्क सायकिल, स्कूटी का वितरण:

गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बम्होरी कलां में निःशुल्क सायकिल वितरण का कार्यक्रम पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य, अनिल पटेल जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि की अध्यक्षता एवं रिचा स्थापक जिला पंचायत सदस्य, वरिष्ठ नेता गौरीशंकर खेमरिया, धर्मपाल सिंह,राजकुमार गुर्जर, बसंत तिवारी, मनोज दुबे सरपंच, राधेश्याम दोन्देरिया, खेमचंद रावत,कमल ठाकुर,मुनि राजपूत,प्रदीप शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दो प्रतिभावान छात्रों को स्कूटी, 9 लेपटॉप एवं 36 छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटैल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप, स्कूटी एवं साईकिल दिए जाने से उनका मनोबल बढेगा और वे बेहतर से बेहतर पढ़ाई करेंगे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नगेन्द्र त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य मुमताज खान द्वारा किया गया।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर