https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

सांकेतिक चित्र।

*उप सरपंच ने प्रधान मंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से ली दस हजार रुपए की रकम?: ग्राम पंचायत बसेड़ी: नर.।*

।। विवेचना ।।

अब तक आपने प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले को लेकर कई तरह की ख़बरें पढ़ी या देखी होगी लेकिन आज हम जो ख़बर आपको बताने जा रहे हैं, उस जानकर आप चौंक जाएंगे।

नरसिंहपुर जिले में लगातार प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने निकल कर सामने आ रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी कर्मचारियों पर कोई लगाम लगाने को तैयार नहीं है।

हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र करने के लिए दस-दस हजार रुपए की मांग की गई।सेवा शुल्क मांगने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई आवश्यक है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बसेड़ी उप सरपंच द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से दस दस हजार रूपए सेवा शुल्क लिया गया।मामले पर गहन पड़ताल जारी है।

आवास योजना के लाभार्थियों का कहना है कि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जिम्मेदारों ने मोटी रकम बतौर रिश्वत वसूली,पानी में रहकर मगर से बैर कौन करे की तर्ज पर खामोश ग्रामीण दबी जुबान में अपना दर्द बयां कर रहे थे।

यह कैसी विडंबना है कि,हितग्राहियों को प्रधान मंत्री आवास अधिकार के रूप में नहीं बल्कि रिश्वत और अहसान के रूप में दिए जाते हैं?दरअसल पूरी योजना में जनप्रतिनिधियों, सरकारी बाबुओं और दलालों के बीच गहरी साँठगाँठ स्पष्ट दिखाई देती है।इसे जानना बहुत मुश्किल नहीं है. लेकिन ग्रामीण समाज के लिए आसान भी नहीं है,

हालात यह हैं कि,उनका हक़ उनके गाँव के ही दबंगों ने मारा है, लेकिन वे डर से बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

जारी : 



Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर