*सरपंच ने डकार ली विकास के लिए आई राशि! कर की राशि से लेकर अनेक बिलों में हेर फेर!:ग्राम पंचायत सिमरिया कला : करेली:नरसिंहपुर।*
सरपंच और सचिव ने मिलकर सरकारी योजनाओं की राशि को फर्जी बिल बाउचर लगाकर ठिकाने लगाया। प्रथम दृष्ट्या बिलों को देखते ही प्रतीत होता है कि यह भुगतान पूरी तरह से फर्जी है।
ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर विकास कार्य के लिए मिली रकम को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सरपंच पर सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच अपने पद का दुरुपयोग कर निर्माण कार्य करा रहें हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि,सरपंच सपना द्वारा 35000 कर वसूली करने के बाद उसे विभाग में जमा नहीं की गई।सरपंच की नियत इस राशि पर फिसल गई है?एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का गैर जिम्मेदाराना रवैया बतलाता है कि नियम और कानूनों का खोफ भ्रष्टाचारियों को नहीं रहा।
चौदह घंटे जेसीबी से काम कराकर 27000 बिल वसूलने का कारनामा भी पंचायत के भानुमती के पिटारे में है।
तीनसरा ग्राम पंचायत मुक्तिधाम में खड़े टैंकर के नाम पर भी 16630 रुपए निकालने का कमाल पंचायत ने कर दिखाया है।
ग्रामीण/पंच हल्के भैया कुशवाहा ने (दिनांक 22/8/23) द्वारा जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना से जांच कर ठोस कार्यवाही करने की मांग की है।
जारी :
भ्रष्टाचारियों का दिल इतने पर भी नही भरा चांदी के सिक्के डकारने की लालसा में साफ सफाई के बिल में भी, ,


.jpg)