https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*शिक्षक दिवस के संदर्भ में विकासखंड स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित:गाडरवारा।*

 बीते दिवस विकासखंड चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का विषय राष्ट्रीय लक्ष्यों के परिप्रेक्ष्य में नवीन शिक्षा नीति का क्रियान्वयन रहा। इसमें विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी। संगोष्ठी में चार सदस्यीय निर्णायक मंडल ने विभिन्न आयामो जैसे प्रस्तुतीकरण, हावभाव, शब्दचयन, समयबद्धता इत्यादि मापदंडों के आधार पर अपना निर्णय दिया। दिए गए निर्णय के अंतर्गत महिला वर्ग में प्रथम रजनी सराठे तथा पुरुष वर्ग में प्रथम सत्यम ताम्रकार माध्यमिक शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय चीचली ने स्थान प्राप्त किया। विकासखंड स्तर पर विजयी प्रतिभागी 25 अगस्त को जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में अपनी सहभागिता देंगे। विकासखंड के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों ने विजयी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में सफल मंच संचालन विनीत नामदेव एवं आयोजन में विद्यालय से उषा कुरचानिया तथा नेहा नेमा का उल्लेखनीय सहयोग रहा।


أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर