https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


stringer24news के सभी पाठकों/दर्शकों, शुभचिंतकों, विज्ञापन दाताओं को सपरिवार रक्षा बन्धन पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं।आशा है कि रक्षा बन्धन आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्राें में भाई-बहन का पावन पर्व रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालाकी तिथियों को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो रही है, लोग अपने-अपने हिसाब से इन्हें मना रहे हैं।

हाल ही में या पिछले साल जिन युवतियों की शादी हुई, वे अपनी ससुराल से मायके पहुंची। भाइयों के घर जाने के लिए विवाहित महिलाओं में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। रक्षा सूत्र बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया।

जो बहनें अपने मायके या भाइयों के घर नहीं पहुंच पाई उन्होने डाक अथवा अन्य माध्यमों से राखी अपने भाईयों तक पहुंचाई और भाइयों को वीडियो काल से रक्षाबंधन की बधाई दी।

भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के साथ ही रक्षा का संकल्प लिया।बच्चाें में रक्षाबंधन पर विशेष उल्लास देखने को मिला।

रक्षा बंधन को लेकर पूरे दिन उल्लास का माहौल रहा। बाजार में खरीदारी करने भीड़ उमड़ पड़ी। राखी की दुकान हो या फिर मिठाई की, हर जगह भीड़ ही भीड़ नजर आई।

बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां खरीदी गई।स्कूलों में भी रक्षाबंधन का पर्व छात्र, छात्राओं द्वारा मनाया गया।बहिनों ने भाइयों के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड की।

मिठाई के अलावा लोगों ने ड्राई फ्रूट के भी गिफ्ट पैक खरीदे। हालाकी मुनाफे के फेर में कई जगह मिलावटी सामान की बिक्री की आशंका है।मिठाई खाएं लेकीन जरा संभलकर।नकली मावा-मिठाई को लेकर सतर्क रहें और आवश्यकता पड़ने पर इसकी शिकायत भी करें।

**************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972 





Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर