https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


🔴अंत्येष्टि सहायता की राशि को भी डकार रहे सरपंच सचिव।

      🔴 जनपद से लेकर मुख्य सचिव भोपाल तक शिकायत

🔴 तत्काल टीम बनाकर हो जांच

 मध्य प्रदेश किसान सभा इमलिया इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष जगमोहन कौरव ने बताया कि ग्राम पंचायत इमलिया कल्याणपुर जनपद पंचायत चीचली में राशन पानी, आवास,गौशाला सहित मनरेगा एवं अन्य निमार्ण कार्य मजदूरों से न कराते हुए मशीनों से कराकर फर्जी तरीके से अपने रिश्तेदार एवं चहेतों के नाम मस्टर मजदूरी एवं फर्जी बिल लगाकर नियम विरुद्ध तरीके से भारी भ्रष्टाचार एवं निमार्ण कार्यों में घटिया निर्माण किया जा रहा है, उदाहरण के लिए पुलिया निर्माण की जा रही थी उसे जनपद सीईओ एवं अधिकारियो ने मौके पर पहुंच कर देखा और उस पुलिया को उखड़कर फिर से बनाने का सरपंच सचिव को बोला गया ।

        जगमोहन कौरव द्वारा बताया गया है की  पंचायत में हुईं अनियमितताओं की जांच की मांग के लिए जनपद पंचायत, एस डी एम, कलेक्टर महोदया से लेकर प्रमुख्य सचिव, एवं मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल तक आवेदन ज्ञापन दिया जा चुका है, अब देखना यह है कोन दल और जनप्रतिनिधियों का भ्रष्टाचार का साथ देंगे या भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आम जन के साथ होगें। सरपंच ने उनके पिताजी के नाम से ही 2कुएं स्वीकृत कराके 1चालू है उसमें भी भारी भ्रष्टाचार है।

          अंत्येष्टि सहायता राशि 5000रु 24/3/2023 दिनेश कौरव के नाम काटे गए बिल के बारे में सरपंच से जानकारी ली , सरपंच महोदय ने जानकारी दी कि सियाराम सिलावट की बऊ जो खत्म हो गई थी सचिव के खाते में आती है। जब उनके परिवार से जगमोहन कौरव ने जानकारी ली उन्होने बताया कोई पैसा सरपंच सचिव या पंचायत द्वारा नही मिला, इसी दौरान सचिव द्वारा 5000की राशि आनन फानन में हितग्राही को दी गई वरना डकार चुके थे, ऐसे हितग्राही मूलक कार्यों में भी काफी अनियमितताएं मिलेंगी जिनमें भारी भ्रष्टाचार उजागर होगा।


      मध्य प्रदेश किसान सभा तत्काल एक जांच कमेटी बनाकर आवेदक की उपस्थिति में जांच कर कार्यवाही करे, सभी दल भ्रष्टाचार के खिलाफ़ संघर्ष में साथ दें अन्यथा की स्थिती में आम जनता किसान सभा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन घेराव पुतला दहन से लेकर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले दल एवं जनप्रतिनिधियों का खुला विरोध किया जाएगा।

जगमोहन कौरव

अध्यक्ष

मध्य प्रदेश किसान सभा

इमलिया कल्याणपुर 

9753516558

********************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर