*पंचायत चल रही है?:विवेचना।*
आज अधिकांश ग्राम पंचायत भ्रष्टाचार के दरिया में तब्दील हुई प्रतीत हो रही है! भ्रष्ट अधिकारियों और बाबुओं के लिए भी ग्राम पंचायतें अली बाबा चालीस चोर के खजाने की तरह साबित हो रही है,बस खुल जा सिमसिम कहने की देर है और खजाना तिजोरियों में पहुंच जाता है!
गांव का जायजा लेने जब जाओ तो पता चलता है की पंचायत चल रही है,समझदार लोग ऐसे में पूछ ही लेते हैं की, कौन चला रहा है?ऐसे भी बहुत से सरपंच हैं जो कठपुतली बन गए हैं या बना दिए गए हैं।अब इनकी डोर किसी न किसी के हाथ में तो होगी ही!
आम जनता इतनी भोली है की उसे पता ही नही चलता की, उसे किस तरह लूटा जा रहा है?और जिन्हे पता चल भी जाता है तब निचले तबके से आने वाले इस वर्ग की अल्पशिक्ष,कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण इतनी हिम्मत नही की वे इसका विरोध भी कर सकें!
यह तो विकास के नाम पर चल रहा तमाशा है! मनमर्जी के ठेकेदार,मनमर्जी के वेंडर, मनमर्जी के बिल, मनमर्जी की राशि और गांव के विकास का बंटाधार! कुर्सी पर काबिज होने के बाद सेवा भाव मेवा भाव में तब्दील हो चुका होता है? लूट की इस खुली छूट ने चुनिंदा लोगों के विकास की गाथा की नई इबारत लिखी है!
लोगों ने अत्याचार,उत्पीड़न,शोषण सहना सीख लिया है?पथराई हुई आंखों में अब न्याय की धुंधली उम्मीद भी वक्त के साथ फिकी पड़ने लगी है!तंत्र के इस मदारी के तमाशे से लोग ऊब चुके हैं!
मुझे हैरत होती है यह देखकर की कानून और नियम की सरहद से बाहर जाकर पंचायत को अपनी मनमर्जी से चलाया जा रहा है और इसमें तंत्र के करिंदे खुद अपना महान योगदान दे रहे हैं!
इतिहास काली स्याही से इस कालखंड पर अपने हस्ताक्षर कर रहा है?अतीत के पन्ने जब कभी पलटाए जाएंगे तब भ्रष्टाचार का काला अध्याय अपने कहानी खुद बयां करेगा?
********************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
