https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


चीचली ब्लॉक की शालाओ का डीईओ ने किया निरीक्षण।

गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने क्षेत्र के चीचली विकासखण्ड की शालाओ का निरीक्षण कर भवन अनुरक्षण कार्य एवं आईसीटी लैब तैयार करने हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सालीचौका में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला, बसुरिया एवं सूखाखेरी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं चीचली में शासकीय कन्या हाईस्कूल का निरीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में भवन अनुरक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन शालाओ में आईसीटी लैब स्थापित होना है उन शालाओ में लैब हैतु बेहतर कमरे तैयार किये जायें । उन कमरों में बेहतर विद्युत व्यवस्था भी हो। आईसीटी लैब बनने का लाभ विद्यालय को मिले इस बात को ध्यान रखकर कमरे तैयार किए जाएं। इस अवसर पर डीईओ श्री कुर्मी के साथ चीचली बीईओ एएस मसराम, चंदन शर्मा, बी पी पांडे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर