गुजरात और महाराष्ट्र 1 मई को अपना 63वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं
'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत, देश भर के राजभवनों में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस को चिह्नित किया गया और विविधता में भारत की एकता का जश्न मनाया गया
गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों ने आज 1 मई को अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं। राज्य को एक महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है। मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।
एक अन्य ट्वीट में, प्रधान मंत्री ने गुजरात राज्य को अपनी शुभकामनाएं दीं, “गुजरात स्थापना दिवस पर बधाई। गुजरात ने अपनी सर्वांगीण प्रगति के साथ-साथ अपनी अनूठी संस्कृति के कारण अपनी छाप छोड़ी है। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
