किसने कहा नहीं आती वो बचपन वाली बारिश,
तुम भूल गए हो शायद अब नाव बनानी कागज़ की।
तो आइए इस शेर के साथ आप भी अपनी बचपन को यादों को ताजा कर लीजिए।
कभी छत पर पतंग उड़ाना , तो कभी कॉमिक्स में खो जाना,कभी दोस्तों के साथ लुकाछिपी खेलना,कभी कागज की नाव बनाना तो कभी चोरी से आम तोड़कर खाना ऐसी न जाने कितनी ही मीठी यादें हैं ,जो अकेले में भी होठों पर मुस्कान ले आती है।
छोटी सी बात पर दोस्त से नाराज होकर कट्टी हो जाना, रूठना मनाना कोई कैसे भुल सकता है।
फाउंटेन पेन की स्याही से यूनिफॉर्म की जेब गंदी हो जाना, बारिश के पानी में कागज की कश्ती तैराना, सारा-सारा दिन धूप में मस्ती,दिन भर कॉमिक्स पढ़ना और रात को कॉमिक्स हीरोज़ का सपने में दिखाई देना, गर्मी में कुल्फी वाले भइया का इंतजार करना, रंगीन टॉफी खाने के बाद एक दूसरे को अपनी रंग बिरंगी जीभ दिखाना, टीवी पर स्पाइडर मैन देखना और भी ना जाने कितना कुछ इस बचपन के खजाने में छिपा हुआ है।
बचपन में इतनी चंचलता और मिठास भरी होती है कि कौन फिर से बचपन को जीना नहीं चाहेगा। बचपन के वह दोस्त जिनके साथ रोज सुबह-शाम खेलते थे,पेड़ पर झूला डाल कर झूला झूलना और घर पहुंचने में देर हो जाने पर मां का नाराज हों जाना , दादी के आंचल में दुबक जाना, कबड्डी, खो-खो, गिल्ली डंडा, छुपन- छुपाई और तेज दौड़ लगाना बहुत अच्छा लगता था।कुछ ऐसी ही खट्टी-मीठी यादों के मोतियों को हम एक श्रंखला में पिरोने जा रहे हैं
जारी :
नन्हे पाठकों की विशेष मांग पर हम अपनेे नटखट नन्हों की टोली को ढेर सारे प्यार और दुलार के साथ kids special की नई श्रृंखला की शुरुआत करने जा रहे हैं।
********************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
