https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


#जैसे_जाके_बाप_महतारी_तैसे_ताके_लरिका 


इस तस्वीर में मोदी जी जिन सज्जन, भद्र और संस्कारी पुरुष से हाथ मिला रहे हें वे श्री बालेश धनखर है - भाजपा के ओवरसीज विभाग के सर्वेसर्वा - ओवरसीज बोले तो विश्व मंझे दुनिया !!


⚫ भाई को सिडनी के ताजे इतिहास के सबसे बदतर बलात्कारियों में से एक - one of the worst rapists in Sydney’s recent history बताया गया है । 

इन संस्कारी मानुष पर 5 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप लग चुके हें । सिडनी के जिला कोर्ट की ज्यूरी ने पाया है कि " राजनीतिक रिश्तों वाले इस व्यक्ति ने 5 महिलाओं को अपने झूठ के जाल में फंसाया, नशीली दवाओं से उन्हें बेहोश किया और उसके बाद उनका शिकार किया ।" 


⚫ सिडनी हैराल्ड अखबार के शब्दों में "this politically connected predator lured five women into a web of lies, paralysed them with drugs and hoarded trophies of his callous assaults."


⚫ इधर भारत की पदक विजेता खिलाड़ी लडकियां दिल्ली में जन्तर मन्तर पर भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के यौन अपराधों के खिलाफ न्याय मांगते हुए धरने पर बैठी हें . उधर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में वहां की लडकियां इस संघ दीक्षित संस्कारी बलात्कारी के अपराधों के खिलाफ अदालतों में पहुँची हुयी है ।


⚫ इस बीच धनखर ने सोशल मीडिया से अपनी तस्वीरें हटा ली हें - मगर पुलिस जब्ती में इनकी बनाई फिल्में इफरात में हैं :

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस जब भाई जी के यहाँ छापा मारने पहुँची तो महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाते हुए बनाई गयी भाई की अनेक वीडियो रिकॉर्डिंग उसके हाथ लगीं। इनमे बेहोश की गयी महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाते हुए अनेक वीडियो हें - थोड़ी गहराई से जांच करने पर पुलिस को बड़ी तादाद में ऐसी रिकॉर्डिंग मिली हें ।


⚫ इन्ही जैसों की दम पर भारत को विश्व गुरु बनाने की महापरियोजना अमल में लाई जा रही है ।


⚫ क्या ब्रह्मा जी या उनकी भाजपा या उनका विदेश मंत्रालय इस शर्मसार के देने वाले काण्ड पर दो शब्द बोलेगा ? नहीं !! वे ब्रजभूषण शरण सिंह से लेकर बाकियों तक पर नहीं बोले - बालेश धनखर तो ऑस्ट्रेलिया में हैं और उनके अंतर्राष्ट्रीय विभाग प्रमुख हें ।


◼️ कुछ विचारधाराएँ इसी तरह की विभूतियों को संस्कारित करती हें ।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर