*सालीचौका में 30 बिस्तर सा.स्वाथ्य कैन्द्र में चिकित्सकों का आभावः एक्सरा मशीन खा रही धूल।*
सालीचौका । कहने को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई.चीचली विकास खंड का सबसे बडा 30 बिस्तरों वाला अस्पताल हैं हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों की कमी खल रहीं है, *यहां एक्सरा मशीन पिछले दो साल से रेडियोग्राफर श्री पटेल के रिटायरमेंट के बाद से धूल खा रही हैं हालांकि बीच में जबलपुर से एक कर्मचारी की न्युक्ति हुयी थी लेकिन वह फर्जी निकला उस पर विभाग द्वारा कार्यवाही कर निकाल दिया।तब से एक्सरा मशीन धूल खा रहीहै,*शासन को एक्सरा के लिए सप्ताह में तीन दिन बैकल्पित व्यवस्था करना चाहिए* उल्लेखनीय है कि तात्कालिक क्षैत्रीय विधायक पं. दीनदयाल ढिमोले, पूर्व विधायक सुरेश कुमार राय के अथक प्रयासों से सालीचौका मे 30बिस्तर अस्पताल का , तात्कालिक ऊर्जा मंत्री एन.पी.प्रजापति, और उनकी हर्र, बहेरा. आंवला. टीम ने भूमि पूजन किया था।और समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई थी। तत्पश्चात अगली विधायक कांग्रेस विधायक श्री मति साधना स्थापक (वर्तमान में भाजपा नैत्री) ने सालीचौका को नगरप्रेस क्लब सालीचौका की मांग पर उस समय नगरप्रेस क्लब द्वारा आयोजित निशुल्क चश्मा मोतियाबिंद आपरेशन ,के समापन के दौरान ऐंंबुलेंस की मांग पूरी कर सौगात दी थी। *फिर 2021 में वर्तमान विधायक श्री मति सुनीता पटेल ने सालीचौका में ऐंंबुलेंस उपलब्ध कराई, जो एंबुलेंस सालीचौका अस्पताल को दी गई है लेकिन उसके संचालन हेतु कोई स्थाई वाहन चालक की व्यवस्था नहीं है ,जिसके कारण रात्रि में एंबुलेंस किस ड्राइवर को दी जाए यह सुनिश्चित अब तक नहीं किया गया है जो कि औचित्यहीन साबित हो रहीं हैं, हालांकि 108 ,और एक प्रसूताओं को लाने ले जाने एबुंलेंस की सुविधा उपलब्ध हैं जिससे मरीजों को लाभ मिल रहा है।* इनके पहले तात्कालिक गाडरवारा विधायक गोबिंद सिंह पटेल के कार्यकाल में सालीचौका में मुक्तिधाम में शव परिक्षण केंद्र मिला था।
वहीं कोरोना काल मे गैर राजनीतिक उधोगपति नर्मदा शुगर मिल संचालक विनीत महेश्वरी ने आक्सीजन व्यवस्था और सेनेटाइजर दिये।
लेकिन वर्तमान मे मात्र एक मात्र चिकित्सक हैमंत शर्मा *महिला सर्जन डा. श्रीमति क्षिप्रा कौरव स्थाई पदस्थ है,लेकिन उन्हें ब्लॉक मेडिकल का प्रभार सौपा गया लेकिन उन्हें कभी जभी समय प्रशासनिक लिखापढी के बाद समय मिलता हैं या इमरजेंसी केस रहता तब उनकी सेवायें मिलती रहती हैं*, बाबई चीचली ब्लाक की सबसे बडे अस्पताल में ,अन्य चिकित्सक भी नहीं हैं। एम. एल.सी. और शव, पोस्टमार्टम के लिए कई बार चिकित्सकों का इतंज़ार मृतक के परिजनों को करना पडता हैं।
एक्सरा मशीन भी पिछले दो तीन साल से धूल खा रही हैं।यदि कौई अनहोनी, सामान्य दुर्घटना हो जाये और एक्सरे कराने की नौबत आ जाये तो उस मरीज को 21 किमी दूर गाडरवारा जाना पडता हैं।यहां फार्मासिस्ट में न्युक्ति की जा चुकी हैं पर अस्पताल में अरविंद ठाकुर ड्रेसिंग मल्हम पट्टी करते है । अगर वह भी छुट्टी पर चले जाते है तो कौई मरीज को छूने मे भी डरता है।
हां यहां नैत्र सहायक बीरेंद्र खत्री सक्रिय है और समय समय पर नेत्र जांच शिविर लगाकर नैत्र रोगीयों की सहायता कर रहे हैं।वहीं एक दो अनुभवी नर्सिंग आफिसर के भरोसे महिलाओं का प्राथमिक उपचार , इमरजेन्सी में डिलेवरी करा दी जाती हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सालीचौका में. एक शिशु रोग विशेषज्ञ .एक एनएसथीसिया डॉक्टर के अतिरिक्त दो एमबीबीएस चिकित्सकों के पद रिक्त हैं।
शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों से जनापेक्षा है कि उक्त समास्याओं से शीघ्रातिशीघ्र निजात दिलाये.।
प्रकाशित समाचार पत्रकार *अवधेश चौकसे* द्वारा stringer24news के साथ साझा किया गया।
*******************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
