https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


"हम तो अपने लिए ही नहीं लड़ते! तुम्हारे लिए क्या खाक लड़ेंगे?"

फिजाओं में आज कहीं न कहीं यह महसूस हो रहा है जैसे,लोग यह कहना चाहते हैं कि जब हम अपने लिए ही नहीं लड़ते या लड़ पाते तो तुम्हे न्याय दिलाने के लिए कैसे सामने आएं?अरे हम तो खुद शोषण, उत्पीड़न, भ्रष्टाचार के पैरों तले दबे हुए हैं, हम तुम्हारे लिए कैसे लड़ें?

यहां किसी को इतनी नही पड़ी है की खिलाड़ियों के लिए दिल्ली दौड़ लगाए!और क्यों जाएं दिल्ली जंतर मंत्र पर सिर्फ इसलिए की महिला खिलाडियों का शोषण हुआ?जब हमारे शहर में,हमारे जिले में ,हमारे राज्य में इतनी लड़कियों के साथ रोज उत्पीड़न,शोषण ,बलात्कार , हत्या की घटनाएं होती है हम कुछ नही बोल सके तो फिर हमसे महिला खिलाडियों को न्याय दिलाने के लिए आगे आने की कैसी उम्मीद? 

अरे फिर वो बीजेपी के नेता हैं,तुम उन पर आरोप लगा रहे हो,हमारी हिम्मत तो कभी अपने क्षेत्र के बीजेपी नेता के सामने जाकर उनसे सवाल पूछने की भी नही हो पाई, तुम्हारे कारण हम बीजेपी से दुश्मनी क्यों लें भला?

हम डरते हैं कि कहीं कल उनसे ही काम पड़ गया तो क्या करेंगे?कहीं साहब का मूड बिगड़ गया और हम पर ही डम्फर चढ़ गया तो क्या करेंगे?हमें तो डर डर कर जीने की आदत हो गई है!वीरता और निडरता की बातें सिर्फ व्हाट्सएप और फेसबुक तक ठीक है। 

 हां लेकीन तुम खिलाड़ी लोग चिंता मत करो,हम यहां से अखबार, टीवी और डिजिटल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। हम लोग यहां अपने घरों में बैठकर मीडिया को तो कोसते हैं ना,न्याय न दिला पाने के लिए!दलाल हैं, कठपुतली हैं,तलवे चाटने वाले हैं कितना कुछ तो बोलते हैं हम मीडिया को, ताकि तुम्हे न्याय मिल जाए।भले ही हमारी हिम्मत बीजेपी के किसी नेता,मंत्री,सांसद से सवाल पूछने की भी ना हो लेकिन मीडिया को तो हम चिल्लाते हैं ना,और इससे ज्यादा कर भी क्या सकते हैं?

तुम देश के लिए मेडल लाए तो क्या हुआ?और फिर तुम कौन सी हमारी बिटिया हो? हम तो अपनी ही बिटिया के हिस्से का अधिकार दबा कर बैठे हैं!तुम हमसे ही न जाने कैसी कैसी उम्मीदें लगाकर बैठे हो?

।।व्यंग्य।।

********************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर