https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


सांकेतिक चित्र।

 *रेत का अवैध कारोबार : दिखावटी कार्यवाही कर रहे सरकार?*

नरसिंहपुर जिले में संचालित रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर रेत का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। हालात यह हैं कि, खनिज विभाग के अधिकारी और न ही स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है।

खुलेआम अवैध रेत उत्खनन और परिवहन कर ऊंचे दरों में विक्रय किया जा रहा है , इसके बाद भी अवैध रेत उत्खनन, परिवहन करने वालों पर स्थानीय और जिला प्रशासन बड़ी मछलियों पर कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

वर्तमान हालात इतने भयावह है कि शिकायत अथवा न्यूज कवर करने पर धमकी और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक अवैध उत्खनन परिवहन में लिप्त ऐसे लोगों की प्रशासन और राजनीति में अच्छी पकड़ है। कोई जनप्रतिनिधि की बताता है, तो प्रशासनिक अधिकारियों की आड़ में उत्खनन करने में जुटा हुआ हैं। जबकि परिवहन में लगे वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की औपचारिकता मात्र निभाई जा रही है। 

जारी : 

जल्द ही हम आपको बताएंगे कि, किस घाट पर कौन कर रहा है रेत का अवैध खनन और परिवहन? क्या इसमें शासन प्रशासन के अधिकारियों की संलिप्तता भी है यदि है तो कितनी?

******************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972




Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर