नरसिंहपुर।
नरसिंहपुर।चैत्र नवरात्र प्रथम दिवस के अवसर पर ग्राम सिंहपुर में श्री रामकथा एवं शतचंडी महायज्ञ महाकाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारे दंडी स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज ( द्वारका) का स्थानीय वायपास चौराहा पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति जी की अगुवाई में सैकड़ों भक्तजनों की उपस्थिति में सवागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित मैथिली शरण तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, कार्यकारी अध्यक्ष लाखन सिंह पटेल, डॉ संजीव चाँदोरकर, एडवोकेट अजय ताम्रकार, अरुण गुप्ता,इंजी रूदेश तिवारी, कांग्रेस नेता सुधीर लुनावत, व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रतीक त्रिवेदी ,पार्षद अस्सु नेमा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री संदीप मुदिलियाद, रूपेश मेहरा, आशीष राय, प्रतीक नेमा,राम पाठक, मुंशी मनीष साहू, मूरत पटेल, आदि बड़ी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।
