https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


करेली।

मीडिया और सोशल मीडिया में छाए करेली तह• के लव जिहाद मामले की हकीकत जानने के लिए जब स्ट्रिंगर 24 न्यूज की टीम करेली फारुख(कथित तौर पर लव जिहाद की शिकार महिला का ससुराल) के घर पहुंची तब घर पर फारुख की बहने और दो छोटी छोटी बच्चियां मौजूद थीं।

आपको बता दें की फारुख के घर रूई का काम होता है और फारुख खुद भी टेंट हाउस पर काम करने के लिए जाता था।

लव जिहाद के बारे में विस्तार से जानने के लिए पहले तो हमे दोनो के अतीत के बारे में जानना जरूरी था।अन्यथा आधी अधूरी बातों से आधा सच और आधा झूठ बाहर आने की संभावनाएं बलवती होती हैं।

दरअसल सात वर्ष पूर्व दोनो के बीच प्रेम संबंध थे,आपसी सहमति के आधार पर दोनो ने सामाजिक नियमों के विरुद्ध जाकर विवाह किया था।

तब दोनो के बीच काफी समय तक प्रेम संबंध रहे।एवम विवाह के बाद फारुख के यहां दो पुत्रियों का जन्म हुआ।बड़ी बेटी सात वर्ष एवम छोटी बेटी की उम्र तीन वर्ष के लगभग है।

अब सवाल यह उठता है कि,आखिर सात वर्ष बाद ऐसा क्या हुआ की लव जिहाद का जिन्न प्रकट हो गया।

जबकि जो तथ्य सामने आए उनके अनुसार ,विवाह को बाद में दोनों के परिवार वालों द्वारा मौन स्वीकृति दे दी गई।महिला का अपने माता पिता के घर आना जाना था।एवम होली दीपावली जैसे त्योहार भी मिलकर मनाए जाते थे।जिसकी गवाही तस्वीरें खुद ब खुद देती हैं।

महिला के आधार कार्ड और गैस बुकिंग कार्ड को देखने पर भी कोई बदलाव नजर नहीं आया जिसे देखकर यह कहा जा सके की यह जबरन धर्मांतरण जैसा कोई मामला है।क्यों की वहां नाम में भी कोई परिवर्तन नहीं दिखाई दिया।

इतना ही नही महिला अपने पति के पारिवारिक और सामाजिक उत्सवों में भी शामिल रहती थी।पहली नजर में ही मामले पर गौर करें तो पाते हैं कि महिला अपने परिवार में पूरी तरह से स्वतंत्र थी।महिला के पास खुद का फोन था,जिसके जरिए महिला सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहती थी।महिला के घर से (ससुराल) मुख्य मार्ग,पुलिस थाना एवम पिता का घर (मायका) कोई खास दूरी पर नही है।

बातों के बीच में बच्चियों ने बताया की हम और हमारी मम्मी नॉन वेज खाते हैं,मम्मी जब हमें नाना नानी के यहां ले जाती थी तब हमारे नाना के घर पर भी हम नॉन वेज खाते थे। हां लेकिन बच्चियां जो आगे बताती हैं वह सुनकर हैरान होना लाजमी है।

बच्चियां बताती है कि,फोन को लेकर मम्मी पापा के बीच बहस हुई थी।

जब हमने इस बात का आशय फारुख की बहनों से जानना चाहा ,तब उनके द्वारा बताया गया कि,

जनवरी 22 से फारुख और उसकी पत्नी के बीच कुछ अनबन जरूर चल रही थी।

जब हमने उस अनबन की वजह जानना चाहा तब बताया गया कि,जब अपनी पत्नी के सोशल अकाउंट पर फारुख की नजर पड़ी तब उसे कुछ संदिग्ध लगा,मोबाइल चैट और फेसबुक अकाउंट के जरिए फारुख को पता चला कि उसकी पत्नी के कुछ पुरुष मित्र हैं,जिनके साथ वह छिपकर चैट और बातें करती है।इस बात को लेकर दोनों में मतभेद और विवाद पनपने लगे।

जहां एक ओर फारुख विवाह के पश्चात अपनी पत्नी के पुरुष मित्रों को लेकर चल रहे विवाद की वजह से परेशान था और चाहता था कि उसकी पत्नी संदिग्ध वार्ता बंद कर दे।

जबकि वहीं दूसरी ओर फारुख की पत्नी का कहना था की ,कुछ पुरुष मित्रों से लंबे अरसे से दोस्ती है और मैं उन्हे नहीं छोड़ सकती हूं।जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद बड़ गया।

और एक दिन फारुख की पत्नी द्वारा यह मेसेज करने के बाद की "जो दिखाई देता है वह होता नही" घर छोड़ने का मन बनाकर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पहले पहल तो घरवाले इसे पति पत्नी का आपसी विवाद समझ रहे थे,किंतु अचानक ही आपसी कलह ने लव जिहाद का रूप ले लिया।

अपनी बातों की पुष्टि के लिए फारुख की बहनों ने मोबाईल में मौजूद कुछ,वीडियो चैट के स्क्रीनशॉट और फोटोज भी बताई।

हालाकी इस सब विवाद के बीच मासूम बच्चियों का बचपन पिस रहा है।तनाव के माहौल ने बच्चियों के चेहरे से मासूमियत भरी मुस्कान छीन ली है।

आखिर आने वाले दिनों में बच्चियों को और क्या क्या देखना पड़ेगा?

जब हम फारुख की पत्नी से इस संबंध में बात करने की कोशिश में करेली स्थित घर(मायका)पहुंचे तब,महिला के भाई से मुलाकात हुई ,लेकिन कम शब्दों में उनके द्वारा सिर्फ इतना ही कहा गया की हमने अपनी तरफ से कानूनन शिकायत दर्ज करवा दी है।अब इस बारे में ज्यादा नहीं कहा जा सकता है।महिला से बात करने की इच्छा जताने पर उनके द्वारा कहा गया कि अभी उनके परिवार के सदस्य नरसिंहपुर में हैं।

स्ट्रिंगर 24 न्यूज की पड़ताल के जरिए हम रूबरू करवाएंगे आपको उस सच से जिसे छिपाया गया।क्या यह वाकई में लव जिहाद है या लव ट्राइएंगल?आखिर आपसी विवाद लव जिहाद में कैसे बदला?लव जिहाद की आड़ में आखिर मंशा क्या है?

तमाम सवालों के जवाब और आगामी न्यूज अपडेट - 

www.stringer24news.blogspot.com


Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर