https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


रहमा - बेलखेड़ी।

धरना स्थल पर आज पहुँचे एसडीओ आर ई एस मालवीय एवम उपयंत्री राजकिशोर चौबे द्वारा रहमा से बेलखेड़ी मार्ग का निरीक्षण किया गया।

जिनके द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि स्थल पर मार्ग बना है एवम आवागमन जारी है।

कार्य का संधारण किया जाना है,जिसकी विभागीय स्वीकृति हो गई है,एक सप्ताह में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि किसानों और ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बाद प्रशासन हरकत में आया है।जिसे आंदोलन की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

हालाकी किसानों और ग्रामीणों का धरना अभी जारी है।एवम विगत पांच दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी की जा चुकी है।

ग्रामीण अब भी आक्रोश में हैं व प्रशासन से सवाल करते हुए कहते हैं कि

- ग्राम रहमा धरना स्थल की जनसमस्याओं में 45 ग़रीबो का4 माह का राशन जो हड़प करलिया गया था, जिसे जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर बांटा भी गया, लेकिन समूह पर दंडात्मक कार्यवाही कर अभी तक एफआईआर दर्ज नही की गई है ,आखिर क्यों?

आगे वार्ता में ग्रामीण और किसान कहते हैं कि - प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बारहा से झामर सड़क निर्माण का कार्य सत्ता के लोगों की राजनीति आड़े आने से नहीं हो पा रहा है, ऐसा आंदोलन का आरोप है, और ग़रीबो का अनाज हड़प करने बाले समूह के लोग भाजपा के प्रमुख पदों को धारण करने बाले हैं, क्या शायद इसलिये ग्रामीणों की जायज मांगो का समाधान नही हो रहा है?

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रहमा धरना स्थल पर किसान सभा के अध्यक्ष मेहरबान पटेल एवं सुम्मेर सिंह एवं झामर धरना स्थल पर राजेश पटेल और दीनदयाल बडकुर ग्रामवासियो के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।



Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर