रांकई ।
रांकई न्यूज़- आज इतवार को ग्राम रांकई के मानस भवन मे आल इंडिया मंसूरी समाज के बेनर तले एक बुनियादी और आम इजलास का आयोजन किया गया। जिसमे मंसूरी समाज के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर के जिम्मेदारों ने शिरकत की । इस कार्यक्रम को ग्राम रांकई के मंसूरी समाज के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष बशीरुद्दीन मंसूरी और उनके साथियों की ओर से आयोजित किया गया।
बशीरुद्दीन मंसूरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम समाज मे पिछड़े लोगों को जोकि अलग अलग उपजातियों मे विखंडित हैं उनको एक ही मुख्य उपजाति मंसूरी समाज से जोड़कर उनको संगठित करना और उनके हितों की रक्षा करना है । इस मौके पर मंसूरी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अहसान मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष शेख अजीज मंसूरी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट आदिल रज़ा, जिला अध्यक्ष रायसेन फारुख मंसूरी, संगठन मंत्री हाफिज़ शमीम मंसूरी इत्यादि ने उपस्थित सभी ग्रामीण मुस्लिम समुदाय के पिछड़े लोगों को मंसूरी समाज से जोड़ने और उनके हितों जैसे उनकी अच्छी शिक्षा, और उनके राजनैतिक स्तर मे सुधार इत्यादि से संबन्धित अपने अपने विचार प्रकट किए ।
ग्राम से आयोजनकर्ता कमेटी मे मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष बशीरुद्दीन मंसूरी, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक इस्तयार मालगुज़ार मंसूरी, अकबर उर्फ बड़े मंसूरी, जिला अल्पसंख्यक मण्डल ग्रामीण उपाध्यक्ष जावेद हाशमी, डाक्टर मो वसीम, अब्दुल माबूद पटेल, अब्दुल जब्बार, जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष फ़ैयाज़ मालगुज़ार, जमीयत उलमा ए हिन्द जिला उपाध्यक्ष अब्दुल वहाब, गाँव की शान मो गजन पटेल, समीर खान, मो शाहिद मुराच वाले, रमजान भाईजान, शाह उमर, मतीन मालगुज़ार, इस्राइल ताज रहबर, माबूद बड़े मियां, अबुदल रज़्ज़ाक़, जफर इकबाल, शाह खिजर, मो अमीन सहित ग्राम से अन्य वरिष्ठ लोगों की मौके पर उपस्थिति रही । कार्यक्रम के समापन पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक इस्तयार मालगुज़ार साहब ने सभी अतिथितियों और समस्त उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया ।
ग्राम रांकई से शाह फैसल की रिपोर्ट।