https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 




ग्राम बेरखेड़ी।

खसरा नंबर 264 में से एक से डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जो राजेंद्र बोहरे एवम उसके भाइयों द्वारा बोई गई थी ,को दिनांक 8-12-21 को चारणोई भूमि से अतिक्रमण हटा कर भूमि ग्राम पंचायत के सुपुर्द करना स्वीकार किया गया था।

किंतु पुनः राजेंद्र बोहरे एवम उसके भाइयों द्वारा हठधर्मिता दिखाते हुए अनुचित तरीके फसल का लाभ लेने का प्रयास किया गया।

भूमाफियाअ की चरनोई की जमीन पर निगाह ठहर गई थी।स्थितियां ऐसी थी की,चरनोई की जमीन पर खेती हो रही थी और गोवंश सड़कों पर बेसहारा घूमने लाचार था।

पूर्व में गन्ने की फसल का लाभ लेने के बाद गेहूं की फसल पर भी शातिर दिमाग अतिक्रमण कारियो ने हाथ साफ करने की योजना बनाई।किंतु लीलाधर लोधी एवम ग्रामीणों द्वारा लगातार चरनोई भूमि को मुक्त किए जाने के लिए दिन रात एक कर दिए गए,बारबार संबंधित विभागों को आवेदन दिए गए,प्रशासन से शिकायत की गई,इतना ही नही तपती धूप में धरने और आंदोलन के जरिए अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाई।

गौ वंश के लिए निस्वार्थ सेवा और प्रेम का परिचय देते हुए लीलाधर लोधी एवम महादेब, ललता बाई, भैरो विश्वकर्मा, परषोत्तम पटैल, राकेश लोधी, युबा साथी आकाश सिलोकिया, बिदामी दादा,सोहनलाल ,फूलचंद,राकेश एवम ग्रामीणों ने गौ माता को न्याय दिलाने के लिए चरनोई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर एक नई मिसाल कायम की है।

जो अन्य गांव वालों के लिए अपने आप में एक आदर्श है।

लीलाधर लोधी जी एवम ग्रामीणों के प्रयास का ही नतीजा है कि प्रशासन द्वारा जप्त शुदा गेहूं की परिपक्व फसल की नीलामी दिनांक 24-3-22 को की जा रही है।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर