https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


ग्राम पंचायत कुम्हड़ी।

सचिव और सहायक सचिव पर ग्राम सभा के पंच और सरपंच द्वारा धांधली के आरोप लगाए गए हैं।

विगत वर्ष के दो मामलों को लेकर पंच और सरपंच द्वारा शिकायत दर्ज कर आखिर क्या संदेश दिया गया है?

अनियमितता की यह कहानी कई वर्ष पुरानी भी हो सकती है यदि जांच की जाए तो !

हालात को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जिम्मेदार आंखों पर काला चश्मा लगाए घूम रहे हैं।

सरपंच और पंच के अनुसार धांधली को मिलकर अंजाम दिया गया,जब पंचायत के नाक के नीचे ही धांधली का खेल चलता रहा तब क्या सचिव और सहायक सचिव की सच्चाई सामने आने पर दोनो के द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों पर जांच की मांग भी की जा रही है?

पंचायत से जुड़े कामों में अंधा धुंध धांधली होने के आसार दिखाई दे रहे हैं?

ग्रामीण दबी जुबान में कहते हैं की सचिव और सहायक सचिव की बात छोड़िए, पंचायत मे तो कोई भी काम सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत कुम्हड़ी के किए गए सभी कार्य की जांच की जाए।

नाम ना छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने कहा की, निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण, भौतिक सत्यापन एवं आय व्यय रोकड़ पंजी, बैंक स्टेटमेंट, बिल वाउचर, आहरण वितरण प्रस्ताव पंजी की जांच की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

वहीं इस विषय पर जब ग्राम सचिव से फोन वार्ता पर चर्चा की गई तब उनके द्वारा बताया गया कि, इस तरह का कोई विषय उनकी जानकारी में नहीं है।यह पूछने पर की क्या किसी पुरानी रंजिश वश उन पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, तो उनके द्वारा कहा गया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नही है।

आगे सचिव ने बताया कि - शिकायत के विषय में बात करने के लिए जब सरपंच के घर फोन लगाया तब सरपंच पुत्र से बात हुई।बात के दौरान सरपंच पुत्र ने कहा की हमारे घर से तो कोई भी शिकायत करने नही गया था हमें खुद नही मालूम की शिकायत में हमारे परिवार का नाम कैसे आया।

कुम्हड़ी ग्राम पंचायत की खुलती परत दर परत सच्चाई चौकाने वाली है!हम बताएंगे आखिर किस नकाब के पीछे कौन सा है चेहरा?धांधली और गबन के खेल की साजिश किसने रची थी?कौन है मास्टर माइंड?

आगामी न्यूज अपडेट -:

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर