https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


ग्राम पंचायत कुम्हड़ी।

सहायक सचिव शिव कुमार रजक पर गबन के आरोप लगाए गए हैं।
मेढ़ बंधान कार्य के नाम पर शासकीय राशि का आहरण किया गया एवम मस्टर रोल में उक्त स्थल पर कार्य होना दर्शाकर मजदूरी निकाल ली गई।
27.792/- रुपए की राशि में धांधली का आरोप ग्राम सभा के पंच एवम ग्राम प्रधान दसोदा बाई द्वारा लगाया गया,इतना ही नही बल्कि उक्त आशय की शिकायत कलेक्टर रोहित श्रीवास्तव के सम्मुख रखी गई।
वहीं सचिव प्रेम नारायण पटेल द्वारा केदार पटेल के खेत से ललित दुबे के खेत तक नाला डिपिंग के नाम पर वर्ष 2021 में 36.471/- रू की धांधली की गई।
ग्राम प्रधान दसोदा बाई एवम पंच उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
यहां यह गौर करने लायक है कि ग्राम प्रधान दसोदा बाई द्वारा भी सचिव एवम सहायक सचिव पर आरोप लगाए गए हैं जांच की मांग की जा रही है!
धांधली के इस खेल का बड़ा खुलासा - बहुत जल्द - कौन कौन है इस खेल में शामिल?किस किस तक पहुंची है मलाई? बंदरबांट के खेल में कितने के हुए वाहरे न्यारे?ग्राम प्रधान अपने नैतिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए क्या इस्तीफे की हकदार नहीं है?आखिर सचिव और सहायक सचिव जब काले कारनामे कर रहे थे, तब ग्राम प्रधान सारे मामले से अनभिज्ञ कैसे थे?और कितने हैं मामले जो पर्दे के पीछे हैं?
या यह कोई साजिश तो नहीं सचिव और सहायक सचिव को फसाने के लिए?
जब इस संबंध में बात करने के लिए स्ट्रिंगर 24 न्यूज द्वारा जब ग्राम प्रधान,सचिव और जीआरएस से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक ग्राम प्रधान, सचिव और जीआरएस से संपर्क नही हो पाया है।

विशेष रिपोर्ट - 9-3-2022@2:00pm
जिला ब्यूरो - लीलाधर लोधी 
www.stringer24news.blogspot.com
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर