https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस द्वारा फर्जी पत्रकारों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में भोपाल में हुई पहली कार्यवाई की गई व दो फर्जी पत्रकारों के खिलाफ अरेरा हिल्स थाने में मामला दर्ज किया गया एवम पुष्पराज सिंह और राहुल नाम के दो फर्जी पत्रकारों को पुलिस द्वारा रोशनपुरा से पकड़ा गया। इंटरव्यू लेने के दौरान पुलिस ने जब पूछताछ की तो फर्जी पत्रकार कोई id नहीं दिख पाए ,जिसके बाद अधिकारियों द्वारा कार्यवाई की गई।वहीं दूसरी ओर सख्ती दिखाते हुए अब भोपाल में चल रहे बिना लाइसेंस के पोर्टल और यूट्यूब चैनल के फर्जी पत्रकारों पर भी पुलिस कार्यवाई की तैयारी कर रही है।
जनसंपर्क से चैनल और अखबारों के पत्रकारों की सूची भी ली जाएगी ।
पत्रकारों के अलावा अगर कोई दूसरा गाड़ियों पर प्रेस लिखवाता है तो पड़ सकता है भारी। पुलिस  ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाई करेगी।
---------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------
आपको बता दें की नरसिंहपुर जिले में भी फर्जी पत्रकारों की बाढ आई हुई है।फर्जी पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली का कारोबार फलफूल रहा है।
यह देखने में आ रहा है कि पत्रकारिता की आड़ लेकर पंचायत पर दबाव बनाने के लिए कथित पत्रकार संबंधित विभागों में शिकायत से लेकर सीएम हेल्पलाइन 181 में शिकायत दर्ज कर अवैध वसूली का बहुत बड़ा खेल खेल रहे हैं।और भ्रष्टाचार पर पर्दा बरकरार रखने की चाहत में अधिकारी, ग्राम प्रधान,सचिव और जीआरएस खामोशी पूर्वक अवैध वसूली करने वाले कथित पत्रकारों का शिकार बनते रहते हैं।
प्रतिष्ठित नामों से मिलते जुलते नाम के पोर्टल बनाकर आम जनता और अधिकारियों के बीच भ्रम पैदा करने वाले पत्रकारों का समूह भी इस गोरखधंधे से अछूता नहीं है।
वहीं कभी कभी यह पहचानना मुश्किल हो जाता है की ऐसे कथित पत्रकार शिकायतकर्ता हैं, समाजसेवी हैं या फिर इन्हें किस श्रेणी में रखा जाए।क्यों की पत्रकारिता के मानकों का पालन ऐसे पत्रकारों द्वारा नही किया जा रहा है।आम जनता और प्रशासन के बीच पत्रकारिता की साख पर दाग लगाने वाले ऐसे पत्रकारों के कारण आज समूचे पत्रकार समूहों पर ही उंगलियां उठाई जा रही हैं।
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर