ग्राम उमरिया।
गांव में देवी स्थापना कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर कुछ ग्रामीणों द्वारा शराबी युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद नरसिंहपुर जिले के सोशल मीडिया पर अनेक तरह की अटकलों का बाजार गर्म रहा।
पत्रकारों पर अवैध वसूली के आरोप लगाए गए।अवैध वसूली करने वालों की फेहरिस्त कितनी लंबी होगी अंदरूनी तौर पर इस तरह की चर्चाएं भी सामने आई है।किंतु यह कितनी सच्ची है और कितनी झूठी इसका फैसला जनता स्वयं करे।
दरअसल मामला यह है कि कथित वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्वयं सेवी एवम पत्रकार अभय बानगात्री द्वारा जब वीडियो जनता के सामने लाया गया व सवाल किया गया की क्या यह मार पीट जायज है।तब स्थानीय युवकों द्वारा भीड़ का समर्थन करते हुए उनके सोशल मीडिया पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई।जिसमे व्यक्तिगत रूप से अभय बानगात्री एवम अन्य पत्रकारों पर गांव में भ्रष्टाचारियों व नशे के कारोबारियों से अवैध वसूली के आरोप लगाए गए।
सोशल मीडिया पर पिटाई के समर्थन में सामने आए युवकों में से एक युवक से संपर्क करने की लगातार कोशिश की गई। किन्तु सोशल मीडिया पर दिया जा रहे नंबर पर किसी तरह का संबंध स्थापित नही हो रहा है।युवक द्वारा सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने की बात भी उठाई गई थी और एक बजे वार्ता का समय देने के बाद भी अब तक पिटाई का समर्थन करने वाले युवकों में से कोई भी खुलकर सामने आने के लिए तैयार नहीं हैं।जैसा कि उनके द्वारा सोशल मीडिया पर आक्षेप लगाया गया की मीडिया सिर्फ एक पक्षीय खबर बनाता है।किंतु जब उनसे स्वय चर्चा के लिए संपर्क किया जा रहा है तब वे चुप्पी साधकर क्यों बैठे हैं।
वहीं इस विषय पर जब ग्राम प्रधान से बात की गई उनके द्वारा बताया गया की गांव में देवी स्थापना का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था किंतु अचानक आचार संहिता लागू हो गई व कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था ऐसी स्थिति में स्थगित नही किया जा सकता था।आगे उनके द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर भीड़ भाड़ देखी थी धक्का मुक्की के माहौल में वे नही समझ पाए की क्या हो रहा है और अपने कार्यक्रम में व्यस्त हो गए।शाम को उन्हे घटना की विस्तृत जानकारी प्रात हुई।गांव में दोनो पक्षों में कोई विवाद नहीं हैं।गांव में शांति का माहौल है।
वही जब दूसरी ओर गांव के ही स्थानीय निवासी राव रामकुमार से फोनवार्ता के जरिए चर्चा की गई तब उनके द्वारा बताया गया कि घटना क्रम के दौरान वे घटना स्थल पर नही थे,शाम को उन्हे घटना की जानकारी प्राप्त हुई।
समाचार लिखे जाने तक आरोप लगाने वाले युवक से संपर्क नही हो पाया है और ना ही युवक द्वारा किसी तरह का कोई संपर्क किया गया।
समाज सेवी अभय बानगात्री के समर्थन में कुछ लोगों द्वारा इस तरह पक्ष रखा गया ।
___________________________________
थाना कोतवाली अंर्तगत उमरिया, चिनकी में अवैध धंधों को संरक्षण देने में कितने पत्रकार लगे हैं खुलासा हो।
उमरिया के जागरूक नागरिक राम साहू से निवेदन,लिस्ट वायरल करें.
पूर्व में पत्रकारों की सट्टा वालों से वसूली की लिस्ट वायरल हुई थी
नरसिंहपुर जिले में नशा मुक्ति और अवैध उत्खनन के खिलाफ खुलकर मुहिम चलाने वाले, पत्रकार अभय हिन्दुस्तानी के खिलाफ उमरिया में बिक रही अवैध शराब के आकाओं के चमचे, पत्रकारों पर ही उमरिया दारू वालों रेत वालों से वसूली के बेबुनियाद आरोप लगाने लगे.
ऐसे लोगों पर आई टी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही होना चाहिए।अब देखना यह है की ऊंट किस करवट बैठता है।