https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

नरसिंहपुर।
अवैध नशे के कारोबारियों की मेहरबानी से शहर के हर गली मोहल्ले तक मादक पदार्थों की पहुंच आसान हो गई है।जगह जगह चिलम का धुआं उड़ाते हुए लोग अक्सर दिख ही जाते हैं।वहीं दूसरी ओर असेंबली हाल भवन एवम चर्च ग्राउंड के पिछले हिस्से में इंजेक्शन से नशे लेने वालों के पहुंचने की कहानी वहां फैले इंजेक्शन बॉयल, सिरिंज,सिगरेट के बट और पन्नी इत्यादि खुद ही बयां करते हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार रेलवे स्टेशन क्षेत्र और गुरुद्वारा चौक के आसपास खुलेआम गांजा बिक्री आश्चर्य जनक है।पानी में रहकर मगर से बैर कौन करे की तर्ज पर स्थानीय निवासियों भी खामोश रहने के लिए मजबूर हैं।
ऐसी ही कुछ स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की भी है।
वहीं बरहेटा,केरपानी,करेली,बरमान इत्यादि अनेक गांवों से भी अवैध मादक पदार्थों की खबर लगातार खबरों की सुर्खियां बनती रहीं हैं।सूत्रों की माने तो जिले में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों का नेटवर्क और भी मजबूत होता जा रहा है।
युवा वर्ग और जन प्रतिनिधि भी जुए सट्टे और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर सोशल मीडिया पर मुखर दिखाई दे रहे हैं। तमाम तरह के अभियान भी चलाए जा रहे हैं किन्तु हालत अब भी विपरीत दिखाई देते हैं।
वहीं जब इस मामले पर अधिकारियों से बात की गई तब जानकारी प्राप्त हुई की अवैध मादक पदार्थ विक्रेता शतिराना अंदाज से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं एवम पुलिस की आंखों को चकमा देने के लिए तरह तरह के उपाय अपना रहे हैं हालाकि विगत कुछ दिनों से प्रशासन द्वारा अवैध मादक पदार्थों पर लगाम लगाने की मंशा से बड़ी कार्यवाहियां भी की गई है।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर