https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

सिवनी।
सिवनी नगर पालिका ने मध्यप्रदेश में तीसरा स्थान एवम आल इंडिया रैंक में 53 वां स्थान पाकर जबलपुर में संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिवनी नगर पालिका की स्थिति पर जिलेवासी खुद हैरान हैं। जहां एक ओर नगर पालिका ने संभाग में प्रथम तथा प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं।वही सम्पूर्ण भारत में 53वां स्थान प्राप्त हासिल कर प्रेरक दौड़ सम्मान में गोल्ड भी प्राप्त किया हैं।
किंतु यह सारी कवायद कागजों पर नजर आती है जबकि जमीनी हकीकत यह है कि सिवनी मठ तालाब के किनारे व अन्य क्षेत्रों में गंदगी पसरी हुई है।स्थानीय निवासियों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है।किंतु ऐसा लगता है कि आंकड़ों के खेल में जनता को उलझाकर वास्तविकता को दरकिनार किया जा रहा है।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर