https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


नरसिंहपुर
गोटेगांव जनपद के अंतर्गत आने वाले गांव चांदन खेड़ा निवासी वृद्ध महिला की पुकार को अनसुना किया जाना मानवता का उपहास है।वृद्ध महिला अपने पति की मृत्यु के उपरांत अकेली रहती है। प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ तो वृद्धा को प्राप्त हुआ। किंतु मासिक राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है वजह पूछी गई तब वृद्धा ने दोनो हाथ सामने करके दिखलाए की बीमारी के चलते दोनो हाथों की उंगलियां भीतर की तरफ मुड़ गई है जिसकी वजह से मशीन पर उंगलियों के निशान नहीं आ रहे हैं। महिला ने आगे बताया कि सोसाइटी वाले का भगवान भला करे वह पांच किलो अनाज दे देता है स्थिति को देखते हुए आस पास के रहवासी मदद कर देते हैं बस कैसे भी गुजारा चल रहा है।
कितनी अजीब विडंबना है की जहां एक ओर गांव के ही कुछ अपात्र हितग्राही मिलीभगत के चलते मुफ्तखोरी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पूना बाई विश्वकर्मा चांदन खेड़ा को भूखे पेट भी गुजार करना पड़ रहा है।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर