https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

नरसिंहपुर।
नगर सैनिक जाट पर कार्यवाही न होने से ग्रामीणों द्वारा तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है।कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई थी कि नगर सैनिक अवधेश दारू विक्रेता ,गांजा बेचने वालों एवं जुआ खिलाने वालों को दे रहा संरक्षण।लेकिन अभी तक शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया  
विदित हो कि समीपवर्ती थाना ठेमी का पूर्व नगर सैनिक अवधेश जाट अवैध वसूली कर रहा है व बताया गया कि ग्रामीण अवधेश जाट से परेशान है। अवधेश जाट का करीब छ: माह पूर्व थाना ठेमी से स्थानान्तरण हो गया था। उसके बाद वह पुनः वापिस आ गया है एवं अभी सैनिक अवधेश जाट का स्थानान्तरण ठेमी थाना से होमगार्ड कार्यालय नरसिंहपुर हो गया है। एवं किट जमा हो गई है। उसके बावजूद सैनिक अवधेश जाट निरंतर थाना ठेमी एवं हमारे गांव खापा आ रहा है। और दारू विक्रेता ,गांजा बेचने वालों एवं जुआ खिलाने वालों से अवैध वसूली कर रहा है। और इसके बदले सभी को संरक्षण देता है जिससे भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा निवेदन किया गया है कि आवेदन पर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे।शिकायत के 
दौरान  राजेश, अरबिंद,विनोद, विजय,राजकुमार,ब्रजेश सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।







 


أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर