https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

सिवनी।
बरघाट रोड पर एमपीईबी ऑफिस के सामने डलवाई जा रही मुरम राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन गई है।ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतते हुए नियमों को दरकिनार कर तानाशाही रवैया अपनाते हुए सड़क पर मुरम डालने का कार्य किया जा रहा है,हैरत की बात तो यह है कि यह सब प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है, और स्थानीय निवासियों और राहगीरों के हितों की अनदेखी करते हुए अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में लीन हैं।ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक करवाए जा रहे कार्य के चलते राहगीरों को आए दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है।बाइक सवार मुरम पर से गिरते-संभलते निकल रहे हैं।  जिसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।
निजी स्वार्थों के चक्कर में शहरवासियों के हित को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है। आम जनता में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतते हुए कार्य करवाए जाने पर प्रशासन की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।वहीं दूसरी ओर ठेकेदार को निर्देश नहीं देना अफसरों पर भी सवाल खड़े करता है।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर