नरसिंहपुर।
नुकीले सरियों का अनुचित तरीके से परिवहन राहगीरों के लिए कभी भी मुसीबत का सबब बन सकते हैं।बाजार के भीड़ भरे इलाकों में हाथ ठेला और लोडिंग वाहनों में बिना सुरक्षात्मक उपाय के लोहे के नुकीले सरिया आदि सामग्री का परिवहन किया जाना यातायात व्यवस्था को भी ध्वस्त कर देता है।ट्रैक्टर ट्रालियों में बड़ी संख्या में सरिया लादकर ले जाई जाती हैं ट्रैक्टर ट्राली से कई फीट बाहर निकले हुए सरिए कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते है।सरियों से भरी ट्रॉली कई बार अचानक ब्रेक लगने से भी हादसों का कारण बन जाती है।
किंतु स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस इस बात से अनजान नजर आते हैं।क्या वजह है की अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
आपको बता दें कि ट्रैक्टर ट्रालियों का पंजीयन खेती कार्य के लिए होता है। मगर, बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मालिकों द्वारा इनका व्यवसायिक उपयोग भी किया जा रहा हैं।
पुलिस प्रशासन सड़क अवरोध के तहत कार्रवाई कर के सकता है। बावजूद इसके पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है?
वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस यदि चाहे तो अभियान चलाकर आयरन व्यापारी और परिवहन करने वालों को समझाइश दे सकती है ।व्यापारियों को अपने यहां से बेचे जाने वाले सरियों के पीछे परिवहन के दौरान दिन के समय लाल कपड़ा एवं रात के समय लाल रेडियम लगाकर ही दुकान से वाहन को रवाना करना चाहिए।किंतु तंत्र की लचर कार्यवाही के चलते अब तक जनता की सुरक्षा ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।