https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

नरसिंहपुर।
यह कैसी शासकीय कार्य शैली है यह सवाल उठना स्वाभाविक है।हाल ही के दिनों में सीवर लाइन कार्य शहर के कुछ हिस्सों में पूर्ण किए जाने बाद की स्थिति को दर्शाती यह तस्वीर एक बार जरूर सोचने के लिए मजबूर करती है की, जब चन्द दिनो के अंदर ही कार्य की खामियां उजागर होने लगी है ,तब बरसात के दिनो में किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, यह विचार ही अतिभयानक है।
क्या जिम्मेदार विभाग आंखों पर पट्टी मूंदकर बैठे हैं।इस विषय पर जब मौके पर मौजूद ठेकेदार से बात करने की कोशिश की गई तब उनके द्वारा भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
क्या प्रशासन आंखें मूंदकर मान बैठा है की शहर में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं सभी उत्तम है ।आखिर कभी कार्य समाप्ति के कुछ दिनो पश्चात मौके पर जाकर देखने की जरूरत क्यों नहीं समझी गई।क्या जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर