नरसिंहपुर।
गुप्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार STRINGER24 द्वारा किए जा रहे पंचायतों के भ्रष्टाचार के खुलासे और लगातार न्यूज़ अपडेट से बोखलाए हुए और कलम की आवाज को दबाने के लिए कुछ तत्व तथाकथित पत्रकारों से मिलीभगत के जरिए टीम स्ट्रिंगर 24 के सदस्यों को डराने धमकाने के साथ ही घात लगाकर हमला किया जा सकता हैं,झूठी साजिश का शिकार बनाया जा सकता है,अपहरण कर जान को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
STRINGER24 आम जनता की आवाज बनकर उभरा है।भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए आम जनता के सामने निष्पक्षता से खबरें रखने पर भ्रष्टाचारियों द्वारा कलम को रोकने के लिए साजिश के तहत दबाव बनाने की कोशिशें की जा रही है।
StRINGER 24 टीम के सदस्यों पर हमले और साजिश के तहत फसाने का षड्यंत्र यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या पत्रकारों को सच लिखने की कीमत भ्रष्टाचारियों के हाथों अपनी जान देकर चुकानी होगी।
वर्तमान दौर में आए दिन पत्रकारों पर हमले की घटना को देखते हुए प्रशासन पत्रकारों को सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाए। संभवतः आगामी दिनों में हमला,अपहरण या झूठे मामले में फसाकर बदनाम करने की साजिश घटित होने पर सीधे तौर पर वे लोग जिम्मेदार होंगे जिनके विरुद्ध भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया गया है एवम जो घटना में लिप्त होंगे।