https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

नरसिंहपुर।
समय पर मजदूर की मजदूरी न मिलने से वह भूखमरी के कगार पर पहुंच जाता है और तंत्र हमेशा की तरह मुआवजे और आश्वासनों की ढाल के पीछे छिप जाता है।कोशिशें भी नही की जाती हकीकत जानने की आखिर कैसे मजदूर दो जून की रोटी का इंतजाम बमुश्किल से कर पाता है।आज महामारी और मंहगाई के इस दौर में जब शासकीय अधिकारियों ,कर्मचारियों और नेताओं को अपना वेतन कम लगता है तब मजदूर को दी जाने वाली शासकीय सहायता (जो अक्सर ऊंट के मुंह में जीरे के समान होती है)पर तमाम बयानबाजी और तमाशे किए जाते हैं।मूलभूत नागरिक सुविधाओं, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा के नाम पर योजनाएं तो बनाई गई किंतु आंकड़े गवाह हैं की इसका बेजा लाभ अपात्रों द्वारा उठाया गया।विगत दो वर्षों में महामारी के दौरान मजदूरों की जो दुर्दशा हुई है ,वे जिस दर्द से गुजरे हैं वह काफी असहनीय शर्मनाक और दर्दनाक है।क्या वजह है की जिला प्रशासन और स्थानीय मीडिया मजदूर की दुर्दशा पर आज खामोश है।शायद लाइक और टीआरपी के लायक मजदूरों से कोई खबर न बन पा रही हो इसलिए।किसी के लिए यह सवाल कोई मायने नहीं रखता है कि मजदूर वर्ग यूँ ही घुट घुट कर जीवन जीने के लिए आखिर कब तक मजबूर होता रहेगा।
मेहनत-मजदूरी करने वाले दिहाड़ी और उद्योगों में लगे मजदूर, सब्जी-फल का ठेला खोमचा लगाने वाले लोग, छोटी-छोटी दुकानों में काम करने वालों को अक्सर भुला दिया जाता है। एक दिन अगर काम न मिले तो मजदूर के घर का चूल्हा नहीं जलता है और मजदूर भी इसे अपनी नियति मानकर स्वीकार कर लेता है।
हर छोटे-बड़े विकास कार्यों में मजदूरों अपना पसीना बहता है। लेकिन आज भी मजदूरों से काम अधिक लेकर पैसा कम दिया जाता है। यही वजह है की ना कभी पेट भर खाना मिल पाता है ना बच्चों और महिलाओं को अच्छा स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षित जीवन प्राप्त हो पाता है।बावजूद इसके गरीब मजदूरों की बेबसी और लाचारी किसी को नहीं दिखाई दे रही है।सच का एक पहलू यह भी है कि किसी को ना ही गरीबों, मजदूरों से मतलब है, ना ही देश से, इनको बस अपने स्वार्थ से मतलब है और इसके लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।मदद और आर्थिक सहायता के विडियो, तस्वीरें वायरल किए जाते हैं।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर