https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

नरसिंहपुर।
जिले के नागरिकों को सोशल डिस्टेंस और मास्क के प्रति लापरवाही भारी ना पड़ जाए इसके लिए समय रहते सतर्क हो जाना आवश्यक है।भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जिले की आम जनता द्वारा सावधानी ना बरतना , मास्क एवम सेनेटाइजर का उपयोग न करना यह दर्शाता है कि कोरोना के प्रति लापरवाही बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।कोरोना की दूसरी लहर ने जो जख्म दिए थे वे अब तक नहीं भर पाए हैं, लेकिन शायद यह बात भुला दी गई है।
हालाकि शासन और अधिकारियों द्वारा लगातार सावधानी बरतने की अपील की गई किंतु आम जनता द्वारा नियमों की अवहेलना की गई।मंदिर,बाजार,सार्वजनिक स्थानों और रैलियों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। बस और ऑटो में ठूस ठूस कर सवारी बैठाई गई। ढाबो और रेस्टोरेंट में पार्टियों के नाम पर आम जनता की सुरक्षा की अनदेखी की गई।रविवारीय बाजार में तो हालत और भी बदतर देखी गई।

वहीं दूसरी ओर कोरोना का नया वेरिएंट 'ओमिक्रॉन'  मिलने की खबर से आम जनता के बीच फिर एक बार फिर भय का माहौल है। 'ओमिक्रॉन' का पहला मामला 24 नवंबर को सामने आया।WHO के अनुसार  'ओमिक्रॉन' काफी तेजी से म्यूटेट हो रहा है व इसके कुछ म्यूटेशन संभावित चिंता का विषय हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ओमिक्रॉन से वैसा ही खतरा है जैसा कि डेल्‍टा वैरिएंट से था।विशेषज्ञों का मत है कि ओमिक्रॉन वैक्सिन के असर को कम या खत्म कर सकता है इसे देखते हुए सम्पूर्ण वैश्विक समुदाय ओमिक्रॉन को लेकर बेहद सतर्क हैं।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर