https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

नरसिंहपुर।
अफसोस कि जिन गरीबों और मजदूरों के लिए लिखता हूं वे शायद पढ़ भी न पाएगे।
हर चमकने वाली वस्तु सोना नहीं होती। हर शालीन कर्मठ दिखने वाला व्यक्ति विशिष्ट  नही होता।
इतनी सी बात शायद अब तक समझना आसान नहीं है कि जिन्हे मदद करनी है वे किसी जन्मतिथि या पुण्य तिथि का इंतजार नही करते।किसी मजबूर की आस से खिलवाड़ नहीं करते । मदद के नाम पर सोशल मीडिया पर जिस तरह की वैचारिक गंदगी फैलाई जाती है उसे देखते हुए यह अप्रत्याशित लगता है कि हकीकत में किसी की मदद करके कोई स्वार्थ पूरा नहीं किया जाएगा।मददगारों की प्रसिद्धि पाने की घृणित सोच मदद पाने वाले को दिव्यांगता का अहसास कराती है और यह अनदेखा भी कर दिया जाता है। कहा जाता है कि नई सरकार आने से बहुत कुछ बदल गया है।पहले मानवता के नाते गुप्त दान भी किया जाता था जहां मदद मांगने वाले को पता ही नही चलता था की किसने उसकी मदद की है किंतु आज बहुत कुछ बदल गया है एक गरीब की मदद करने के नाम पर बीस लोग तस्वीर खिंचवाकर सोशल मीडिया पर स्वयं अपने गुणगान करते हुए देखे जाते हैं।
कैमरामैन द्वारा मदद करने की पल-पल की खबर दी जाती है।स्थानीय पत्रकारों और youtubers को मदद कर्ताओं द्वार पहले से ही सूचित कर दिया जाता है, स्पेशल न्यूज़ के लिए बाइट्स ली जाती है स्टेटस अपडेट किए जाते हैं।सिर्फ नही समझी जाती तो मदद चाहने वाले की करुण भावना लेकिन पब्लिसिटी पाने के लिए और शायद समाज में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ान के लिए मदद कर्ताओं की यह मजबूरी होती है।
वे लोग जो स्वयं को सोशल मीडिया पर दानवीर कर्ण साबित करते हैं वास्तविक जरूरत मंद के सामने आ जाने पर कन्नी काटने लगते हैं।
सरकार बदलने से व्यवस्था नहीं बदलती और न ही लोगों की मानसिकता।
कई बार मदद चाहने वाले तस्वीरों और वीडियो में आने से अच्छा मिर्च की चटनी बनाकर उसी से रोटी चावल खा लेता है।मजबूरी और शर्म से झुकी आंखों को लेकिन बेशर्म कहां देख पाते हैं।अपने मुंह मिया मिट्ठू बनने वालों के लिए पेट की भूख से जरूरी है मानसिक भूख मिटाना।
वीडियो पब्लिश किए जाते हैं और मदद चाहने वालों को ये अहसास दिलाने की कोशिश कि जाती है की हम तो आपके मदद कर्ता है दानवीर हैं हमारे द्वारा की जाने वाली मदद आपकी भलाई के लिये ही है और ऐसी तमाम बातों से मदद चाहने वाले को छला जाता है।चारों तरफ शोर मचा हुआ है कि गरीबी शीघ्र ही खत्म होने वाली है सरकारें भी यही समझा रही हैं, हम किसी को भूखा नहीं रहने देंगे हम आपका सहयोग करने के लिये कृतसंकल्पित है लेकिन ऐसी तमाम बातों की हकीकत आज किसी से छुपी नहीं रह गई है।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर