https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

Stringer24News

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

🚩 सड़क के लिए संघर्ष: किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, उग्र आंदोलन की चेतावनी

बारहा बड़ा (मध्य प्रदेश): वर्षों से सड़क निर्माण की मांग को लेकर आखिरकार ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपना लिया है। मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई बारहा बड़ा द्वारा 21 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई बारहा बड़ा के संयोजक दिनेश कुशवाहा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पेट्रोल पंप बारहा बड़ा रोड से सत्यनारायण श्रीवास्तव के मकान से रघुवर कुशवाहा उमर नदी तक तथा कंछेदी कुशवाहा के मकान से प्रकाश होरी वाले तक लगभग 3 किलोमीटर कच्चा रास्ता है।

यह रास्ता बरसात ही नहीं बल्कि सूखे मौसम में भी खेतों का पानी आने से दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे कुशवाहा मोहल्ला (टोला) बारहा बड़ा के वार्ड क्रमांक 4 और 5 में रहने वाले लगभग 50 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं, किसानों और ग्रामीणों को रोजाना दलदल से गुजरना पड़ता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है।

किसान सभा के अनुसार, उक्त सड़क निर्माण के लिए आजादी के बाद से अब तक पंचायत और शासन-प्रशासन को कई बार ज्ञापन और आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसमें —

  • क्रमिक भूख हड़ताल
  • पुतला दहन
  • चक्का जाम
  • आमरण अनशन

जैसे आंदोलन शामिल किए जाएंगे।

📅 22 अप्रैल को किसान नेताओं की भागीदारी

ग्रामीणों ने मजबूर होकर धरना प्रदर्शन का रास्ता तय किया है। धरना की शुरुआत में मध्य प्रदेश किसान सभा के राज्य एवं जिला स्तर के नेता शामिल होंगे।

उपस्थित रहने वाले प्रमुख नेता:

▪ जगदीश पटेल — राज्य सहायक महासचिव
▪ लीलाधर वर्मा — जिला अध्यक्ष
▪ देवेंद्र वर्मा — जिला महासचिव
▪ नरेंद्र वर्मा — सह सचिव
▪ यदुराज वर्मा — जिला समिति सदस्य
▪ अन्य किसान नेता एवं वार्डवासी
जारीकर्ता:
जगदीश पटेल
मध्य प्रदेश किसान सभा
📞 9827986787
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर