https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


अतिथि शिक्षकों ने किया सांकेतिक अनशन

धरना और नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट में जाकर ज्ञापन सौंपा


जिले के सरकारी स्कूलों के अतिथि शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष व प्रांतीय कर्ता एस. के. सोनी के नेतृत्व में आजाद अतिथि शिक्षक संघ के निर्देश एवं समन्वय समिति संघ के समर्थन पर प्रांतव्यापी आह्वान के अनुसार स्थानीय जनपद मैदान में सांकेतिक अनशन धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के बारे में सरकार का ध्यान आकर्षित कराया।


प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने अतिथि शिक्षकों के भविष्य की अनदेखी-अनसुनी के लिए वर्तमान डॉ. मोहन यादव सरकार को जमकर कोसा।


लगभग 18–19 वर्षों से अतिथि शिक्षक सेवा दे रहे हैं पर उनके भविष्य को सुरक्षित नहीं किया जा रहा।

2018 में भी चुनाव के समय अनसुनी की गई थी, जिसके कारण भाजपा की कोर वोट पलट गई थी, नुकसान हुआ। तब की कांग्रेस सरकार ने वादा किया था, परंतु ऑपरेशन लोटस के कारण वादा पूरा नहीं हो पाया और जब 2 सितंबर 23 में सरकारी खर्चे अतिथि शिक्षक महापंचायत हुई तो तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज मामा ने अतिथि शिक्षकों की वोटें तो ली लेकिन सभी वादे पूरे नहीं किए जा सके।

अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सार्वजनिक तौर पर महापंचायत के वादे पूरे करने के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कह रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

अतिथि शिक्षकों का उज्जवल भविष्य अन्य राज्यों की भांति नीति बनाकर माननीय सुप्रीम कोर्ट इत्यादि के निर्णयों की रोशनी और मप्र शासन के अन्य विभागों जैसे उच्च शिक्षा में वर्तमान में की गई जा रही कारवाही के आधार किया जा सकता है।

यदि उनके भबिष्य के अनसुनी व अनदेखी की गई तो आगामी चुनावों भारी संख्या में कोर वोटें पलटेंगी जिससे भाजपा का नुकसान होगा।

सांकेतिक अनशन, धरना -प्रदर्शन के उपरांत अतिथि शिक्षक रैली की शक्ल अख्तियार कर राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने, नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर परिसर की ओर रवाना हुए, जहाँ पर कलेक्टर के आदेश पर रविवार के दिन नायब तहसीलदार महेश कुमार वट्टी के हाथों में ज्ञापन सौंपा गया।

प्रांत स्तर की ज्ञापन में ऊपर विवरण अनुसार सात बिंदुओं की मांग की गई। एवं चेतावनी दी गई शीघ्र ही प्रांत स्तर पर अतिथि शिक्षक राजधानी भोपाल में एकजुट होंगे व सरकार से मांग करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष वृजेन्द्र नेमा, दीपक कुर्मी, विपिन लांघिया, घनश्याम चौधरी, युवराज पटेल, टीकाराम साहू, प्रदीप कुमार मदारे, विजय नेमा, राजकुमार लोधी, मुकेश कुमार दुबे, जितेंद्र रजकार, सचिन शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, संतराम लोधी, राजकुमार लोधी, चंदन खेड़ा, नीरज जैन, कृष्ण कुमार पटेल, महेंद्र चौधरी इत्यादि अतिथि शिक्षक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


भवदीय
एस के सोनी
जिला अध्यक्ष, अतिथि शिक्षक महासंघ, नरसिंहपुर

मो।: 9584153909, 6267986536

04 जनवरी 26
समय है 5:15

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर