https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


STRINGER24NEWS

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

मनचलों का वीडियो हुआ वायरल!: अब कानून की आवभगत

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खोली शहर की असल तस्वीर

हाल ही में सोशल मीडिया पर मौजूद एक वीडियो ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में नरसिंहपुर शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके बस स्टैंड पर बाइक सवार दो युवक खुलेआम स्कूली छात्राओं पर अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि समाज में बढ़ती मानसिक विकृति को भी उजागर करता है।

वीडियो में बाइक पर बैठा एक युवक स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता है। युवक कहते हुए सुनाई देता है —

"हम आ गए हैं बस स्टैंड छीनरयाई काटने के लिए… भाई माल-वॉल नहीं दिख रहे!"

यही नहीं, आगे वीडियो में वह युवकों की मानसिकता का स्तर और भी गिरता हुआ नजर आता है। स्कूली छात्राओं को देखकर युवक बार-बार कहता है —

"माल… माल… माल… भाई माल तो कहीं नहीं है!"

वीडियो में जब बाइक अंग्रेजी शराब दुकान के सामने से गुजरती है, तब एक युवक बेहद बेहूदा अंदाज में कहता है —

"कोई हमको भी पटा ले रे!"

पुलिस ने दिखाई तत्परता

वीडियो के वायरल होते ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकतें न केवल महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं, बल्कि समाज में भय और असहजता का माहौल भी पैदा करती हैं।

यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर शहर की सड़कों पर बेटियां कितनी सुरक्षित हैं? क्या केवल वायरल वीडियो के बाद ही कानून हरकत में आएगा, या ऐसे मामलों पर पहले से ही सख्त निगरानी जरूरी है?

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर