जितना फोटोकॉपी का बिल, उतने में आ जाते चार नए प्रिंटर!
ग्राम पंचायत रमपुरा, जनपद चांवरपाठा
ग्राम पंचायत रमपुरा में स्टेशनरी और कार्यालय व्यय के नाम पर फोटोकॉपी के बेहिसाब बिल लगाकर पंचायत राशि की खुली लूट की जा रही है।
हजारों रुपये की फोटोकॉपी करवाई गई, जबकि जितनी राशि का भुगतान केवल फोटोकॉपी पर किया गया, उतनी रकम में पंचायत के लिए चार नए प्रिंटर खरीदे जा सकते थे।
सवाल यह है कि जब पंचायत कार्यालय में प्रिंटर खरीदे जा सकते थे, तो फिर बाहर से बार-बार फोटोकॉपी कराने की मजबूरी क्यों?
पंचायत द्वारा प्रिंटर खरीदने के बजाय जानबूझकर बाहर से फोटोकॉपी कराने पर जोर दिया गया। इसके पीछे की वजह साफ है — क्योंकि फोटोकॉपी के बिलों में हर साल हजारों रुपये का गबन आसानी से किया जा सकता है।
सूत्रों की मानें तो यह खेल सालों से चल रहा है, लेकिन न तो पंचायत स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं और न ही जनपद प्रशासन की ओर से कोई ठोस जांच।
क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर योजनाबद्ध वित्तीय अनियमितता? जवाब अब जिम्मेदार अधिकारियों को देना होगा।
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
