https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


Stringer24 News

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

एम जी एम स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवसः 28 जनवरी को होगा बार्षिक स्नेह सम्मेलन

सालीचौका नरसिंहपुर
स्थानीय अशासकीय विद्यालय महात्मा गांधी मेमोरियल (एम.जी.एम.) स्कूल में गणतंत्र दिवस पर समिति अध्यक्ष भरत कुमार पटेल एवं सेवा निवृत्त शिक्षक गुलाब सिंह मेहरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात स्कूल के शिक्षकों एवं छात्रों ने स्कूल से बस स्टैंड तक नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली जिसमें बच्चों द्वारा नागरिको को जागरूक करने के लिए शिक्षा के महत्व एवं बेटी बचाओ पर शानदार थीम प्रस्तुत की, जिसकी लोगों ने भूरीभूरी प्रशंसा की इसके अलावा कुछ संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए उक्त कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष समिति सदस्य गणमान्य नागरिक समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्रा उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन स्कूल के अध्यापक अशोक कुमार वर्मा द्वारा किया गया अंत मे स्कूल प्राचार्य शैलेष शर्मा द्वारा आभार प्रकट किया गया और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का सामापन हुआ। यहां 28 जनवरी को बार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर