https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

Stringer24News

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

नक्सली मुठभेड़ में नरसिंहपुर जिले के ग्राम बोहानी के आशीष शर्मा हुए शहीद

हॉक फोर्स, बालाघाट में निरीक्षक के पद पर थे तैनात — मप्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़ में दी वीरगति

नरसिंहपुर जिले के ग्राम बोहानी निवासी आशीष शर्मा, पिता देवेन्द्र शर्मा, नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए। वे बालाघाट नक्सल विरोधी हॉक फोर्स में निरीक्षक (Inspector) के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा बलों की टीम की नक्सलियों से आमने-सामने मुठभेड़ के दौरान आशीष शर्मा ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अंतिम सांस तक डटे रहे और वीरगति को प्राप्त हुए।

शहीद आशीष शर्मा का पार्थिव शरीर आज उनके गृह ग्राम बोहानी लाया जाएगा। गांव सहित पूरे जिले में शोक और सम्मान का माहौल।

शहीद के परिवार, ग्राम बोहानी और पूरे नरसिंहपुर जिले में इस घटना से गहरा दुख व्याप्त है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए जुटने लगे हैं।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर