https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

STRINGER24NEWS

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

हुदा पब्लिक स्कूल रांकई में बाल मेला का आयोजन

ग्राम के हुदा पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर रविवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की व्यंजन दुकानों को व्यवस्थित तरीके से सजाया गया। बच्चों के इस बाल मेला को देखने के लिए जहां अन्य ग्रामीण मौके पर मौजूद थे तो वहीं ग्राम के जन प्रतिनिधि और वरिष्ठजन भी मौके पर मौजूद रहे। जहां उन्होंने बच्चों द्वारा सजाई गई विभिन्न व्यंजनों की दुकानों की सराहना की तो वहीं उनसे खरीद फरोख्त कर विभिन्न व्यंजनों का आनंद भी लिया।

हुदा पब्लिक स्कूल के संचालक जनाब अकबर कुरेशी ने सभी उपस्थित अतिथियों का शुक्रिया अदा किया। और उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर मौजूद सलाहियतों को विकसित करना है। और इस तरीके के विभिन्न कार्यक्रम वो हर साल विभिन्न मौकों पर करते रहते हैं।

रिपोर्टर – शाह फैसल, रांकई
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर