*सूखाखेरी में मित्रता दिवस का आयोजन किया गया*
सालीचौका नरसिंहपुर, गत दिवस राज्य आनंद संस्थान जिला नरसिंहपुर की टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखाखैरी में अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस का आयोजन शाला परिसर में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र सिंह पटेल ने छात्रों को आपसी प्रेम और मित्रवत व्यवहार के साथ रहने की प्रेरणा दी और विद्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर बल दिया।डॉ. संदीप मेहरा ने प्रकृति को मित्र मानने की प्रेरणा दी और कई उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि प्रकृति हमारी सच्ची मित्र है। कार्यक्रम में रामजी प्रसाद ठाकुर ने पुस्तकों को जीवन की सच्ची मित्र बताते हुएउन्हें जीवन पथ का मार्गदर्शक बताया।रामकिशोर चौधरी ने मित्रता को निस्वार्थ बताते हुए उसमें किसी प्रकार का भेदभाव न करने की बात कही। कार्यक्रम में प्रतिपाल सिंह राजपूत ने सहज स्वीकृति और सहयोग की भावना को मित्रता का आधार बताया। इस अवसर पर नितेंद प्रताप राजगौड़, विनीता मेहरा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए।आनंद विभाग की जिला संपर्क व्यक्ति सुश्री विप्रा मोदी ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
