*फ्रीस्टाइल एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजन तिथि में परिवर्तन: नरसिंहपुर*
आगामी 27 अगस्त को प्रस्तावित फ्रीस्टाइल एकल नृत्य प्रतियोगिता के आयोजन तिथि में परिवर्तन किया गया है।
कार्यक्रम की बाकी रूपरेखा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।प्रतिवर्ष 9 सितम्बर को समाचार सेवा प्रदाता कंपनी का स्थापना दिवस मनाया जाता है,एवं रोटी बैंक की ओर से भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
09 सितंबर 2021 को नरसिंहपुर में समाचार सेवा प्रदाता कंपनी stringer24news की स्थापना की गई थी। अपने स्थापना काल से ही कंपनी सुचारू व निर्बाध समाचार सेवा उपलब्ध कराने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। कंपनी के चार वर्षो का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है।
समाचार सेवा प्रदाता कंपनी सीईओ फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बोर्ड कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। पहले इसका आयोजन 27 अगस्त 2025 को प्रस्तावित था।अब यह प्रतियोगिता 09 सितंबर को होगी।
