https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


ग्राम पंचायत सहावन में सामुदायिक भवन का घटिया निर्माणःदीवालों में फटी दरारें, जपं अध्यक्ष ,अधिकारियों ने किया निरीक्षण,

सालीचौका नरसिंहपुर समीपस्थ ग्राम सहावन में सामुदायिक भवन का ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किया जा रहा, इस निर्माण के लिए गाडरवारा विधानसभा विधायक एवं स्कूल शिक्षा मंत्री एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप जी के द्वारा 38 लाख राशि दी गई है।इस भवन में जहां पिल्लरो में लोहा का कम उपयोग किया जा रहा है वही इन पिल्लरो और बीमो की रिंग नहीं डालने के कार छडें बाहर निकल रहीं वहीं दीवारों में जगह जगह दरारें पड़ रही हैं जिन्हें ठेकेदार द्वारा सीमेंट से ढांकने का प्रयास किया गया जमीन के नीचे पिल्लरो को सिर्फ चार पांच गहराई दी गई हैं, निर्माण कार्य में सीमेंट कम और रेत अधिक मात्रा में मिलाने का भी ठेकेदार पर लगाने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

उपरोक्त निर्माणाधीन भवन का गत बुधवार को जनप्रतिनिधियों अधिकारियों पत्रकारों ने निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत बाबई चीचली की अध्यक्ष श्रीमती राधा कमलेश अहिरवार एसडीओ पुनीत लटेरिया ग्राम सरपंच बलबीर सिंह ठाकुर,बरिष्ठ पत्रकार अवधेश चौकसे,राजेश लोधी, नन्हेंलाल नेताजी नरेश वर्मा राजू सुरैया गोपाल यादव लक्ष्मीकांत वर्मा हरिप्रसाद अहिरवार अखिलेश मेहरा कुंजीलाल वर्मा एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने भवन निर्माण में की गई त्रुटियों को सुधाराने ठेकेदार को आदेशित किया गया हैं।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर