https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*लालसाहब वर्मा के फार्म हाउस पर सम्पन्न हुई मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी जिला कमेटी नरसिंहपुर की बैठक: सालीचौका नरसिंहपुर*

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी जिला कमेटी नरसिंहपुर की बैठक राज्य केंद्र से जिले के प्रभारी कामरेड बादल सरोज के मार्गदर्शन में कामरेड नरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में लालसाहब वर्मा के फार्म हाउस पर सम्पन्न हुई।

    बैठक में देश एवन प्रदेश की परिस्थितियों पर चर्चा हुई जिसमें मोदी मोहन सरकार शुद्ध रूप से किसान मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं जो केवल अदानी अंबानी की दलाली कर रही है। मोदी सरकार का वोट चोरी का मामला साफ नजर आ रहा है वोट चोरी करके सरकार बनाई है और खुले तौर पर देश के सारे उपक्रम कौड़ियों के भाव बेचकर किसानों की बेशकीमती जमीन को भी कार्पोरेट के हाथों दे रही है।

बैठक में, मूंग का भुगतान, यूरिया डीएपी की कमी से लेकर जनता की परेशानियों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन करने की रूपरेखा बनाई गई।

वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ जिले की गैर भाजपा दलों के साथ आंदोलन तेज किए जाने का निर्णय लिया।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर