https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*पंचायत में फर्जी बिल के दुष्परिणाम!* 

अक्सर तो गबन के मामलों पर कार्यवाही होती ही नहीं है! चाहे मीडिया कितना ही गला फाड़ ले!कभी किसी संगठन ने धरना प्रदर्शन किया भी तो कागजी जांच कर खानापूर्तियां कर दी गई!

कुछ ही ऐसे मामले हैं जिन पर कार्यवाहियां की गई!अधिकांश को तो फाइलों के अंबार में दबा दिया गया! 

stringer24news ने ग्राम पंचायत में गबन के ऐसे मामलों पर पैनी नजर रखी और मामले की शिकायत उच्च स्तरीय अधिकारियों से की,धरना प्रदर्शन किए!नतीजा ग्राम पंचायत बसुरिया से रुक्मणि देवी (जीआरएस) को त्यागपत्र देना पड़ा!वहीं ग्राम पंचायत रीछा (गोटेगांव जनपद) में जीआरएस भरत लोधी की सेवा समाप्त की गई! इसके साथ ही गबन के मामलों में कुछ अन्य ग्राम पंचायतों के सचिव निलंबित किए गए!

इन मामलों ने अखबारों में काफी सुर्खियां भी बटोरी!


पंचायत में जमकर आर्थिक अनियमितताएं पाई गईं!प्रशासन ने जांच में गबन के जिम्मेदारों को दोषी पाया और सेवा समाप्ति जैसी कार्यवाहियां की गई!

व्यक्तिगत रूप से कुछ सरपंच सचिव मुझसे शिकायती लहजे में कहते हैं कि,क्या इस तरह आप भ्रष्टाचार को खत्म कर सकेंगे?वहीं अनेक जीआरएस कहते हैं कि,क्या किसी की नौकरी जाने का अफसोस आपको नहीं होता है?इन भावात्मक प्रश्नों के अनेक जवाब हो सकते हैं!लेकिन सच तो यह है कि, दुख तो होता है, जब आपके कारण किसी की नौकरी चली जाती है!

ऐसे समय पर अनेकों सवाल मन में उमड़ते घुमड़ते है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता!एक लम्हे को तो अपना फर्ज निभाते हुए हम निष्ठुर और हृदयहीन महसूस होते हैं!हालांकि यह सिर्फ भावनात्मक पहलू है,जहां पर सवाल वाजिफ महसूस होता है!

stringer24news के साथ पांच वर्षों की इस यात्रा के दौरान गबन के अनेक मामलों का खुलासा किया! भ्रष्टाचार पर अनेकों लेख और विवेचनाएं प्रकाशित की!कुछ चर्चित स्टिंग ऑपरेशन को भी काफी सराहना मिली।

यही वजह है कि stringer24news के चाहने वालों की लिस्ट बड़ी लंबी है। हम लोगों को खुद भी नहीं पता कि हमारी पहुंच और चाहत कहां और कितनी फैली है। लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि हमारे सभी दर्शक पाठक हमारे लिए अनमोल धरोहर की तरह हैं!

हां, इतना जरूर कह सकता हूं कि stringer24news पर एक आध सप्ताह के अंतराल में दो चार लेख सिफारिशी जरूर चले जाते हैं, लीक से हटकर लेकिन आज भी stringer24news कंटेंट, क्वालिटी और मुद्दे से बिल्कुल भी समझौता नहीं करता है,और इसके यही बगावती तेवर stringer24news की एक अलग पहचान है।

।। समीक्षा।।


أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर