भटेरा में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ पूर्ण आहुति के साथ संपन्न:
आज होगा विशाल भंडारा कन्याभोज:
सालीचौका नरसिंहपुर, ग्राम पंचायत भटेरा में शिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ रुद्री निर्माण रुद्राभिषेक के समापन पर प्रवचन में पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि शिव ज्योतिर्लिंगों का वर्णन हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है। ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के स्वयंभू और अत्यधिक पवित्र मंडलों को दर्शाते हैं भारत में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं ज्योतिर्लिंगों को भगवान शिव के प्रत्यक्ष आविर्भाव माना जाता है। इन स्थलों पर भगवान शिव की पूजा और श्रद्धा से विशेष फल प्राप्त होते हैं ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करना हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है। शिव महापुराण में वर्णित कथाओं और भगवान शिव की महिमा को सुनने से व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ होते हैं शिव महापुराण का पठन और श्रवण करने से व्यक्ति को शिव के परम धाम की प्राप्ति होती है और वह शिव की भक्ति में आगे बढ़ता है। शिव महापुराण की कथा सुनने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। शिव महापुराण की कथाएं सुनने से व्यक्ति का ज्ञान बढ़ता है और शिव के प्रति भक्ति बढ़ती है । श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन महापुराण कथा का श्रवणकर पुण्य लाभ प्राप्त किया हमे कथा से जो उपदेश व सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली उसे हम अपने जीवन में आत्मसात करें । ईश्वर की भक्ति में लीन होकर हरि भजन के साथ मानव कल्याण के कार्य करें । पंडित राजकुमार शास्त्री ने वरहाल माता समिति, दद्दाजी शिष्य मंडल, भटेरा ग्राम वासियो ने श्रद्धा भाव के साथ कथा प्रवचन रुद्री निर्माण रुद्राभिषेक कर धर्म की अमृत वर्षा के साथ बहुत ही सफल आयोजन किया । कथा के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर रुद्री निर्माण एवं रुद्राभिषेक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर शाम को रुद्री विसर्जन महा आरती में शामिल हुए ।
विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ हवन पूजन पूर्ण आहुति के साथ शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ । तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल मुलायम भैया ने कथा में पहुंचकर शास्त्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया । आज गुरुवार को वरहाल माता मंदिर परिसर में विशाल भंडारा कन्या भोज किया गया है जो दिनभर चलेगा । आयोजन समिति के सरपंच राजू लोधी ने भंडारा में धर्म प्रेमी जनता से पहुंचने का निवेदन किया है ।
