https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


युवा कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी पर हुआ शराब तस्करी का मामला दर्ज:

आपराधिक छवि के लोगों के संगठन चुनाव लड़ने से कांग्रेस की छवि हो रही खराब:

गाडरवारा। विधानसभा गाडरवारा में इन दिनों कुछ आपराधिक तत्व कांग्रेस नेता बनने की कोशिश में लगे हुए हैं। रविवार को गाडरवारा विधानसभा के सालीचौका में रेलवे गेट के पास एक जीप में 03 लोग अवैध शराब लेकर जा रहे थे जिसकी सूचना के बाद सालीचौका चौकी प्रभारी वर्षा धाकड़ ने दलबल के साथ पहुंचकर आरोपियों को दबोच लिया। चौकी प्रभारी एसआई वर्षा धाकड़ ने बताया कि आरोपी सुयश पटेल पिता भरत पटेल, परसोत्तम यादव पिता मोहनलाल यादव, शेख करीम पिता शेख रहीम तीनों निवासी भटरा, हरे रंग की पुरानी जीप में अंग्रेजी शराब 50 नग कीमत 6400 रुपए, देशी शराब 50 नग 4500 रुपए कुल मूल्य 10900 रुपए के साथ पकड़े गए हैं, आबकारी एक्ट की धारा 34(1) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि आरोपियों में से एक व्यक्ति सुयश पटेल वर्तमान में चल रहे युवा कांग्रेस संगठन चुनाव का प्रत्याशी है, तथा गांव गांव जाकर कांग्रेस विचारधारा के युवाओं से स्वयं किए वोट मांग रहा है। आमजनों में चर्चा है कि इस तरह के आपराधिक तत्वों के कांग्रेस में सक्रिय होने से कांग्रेस पार्टी की छवि को गहरा नुकसान होगा साथ ही अच्छे लोग कांग्रेस से दूरी बनाएंगे जिसका परिणाम चुनावो में देखने को मिलेगा। नाम न छापने की शर्त पर कांग्रेस के एक सक्रिय नेता ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा युवा कांग्रेस के चुनाव में भी वोट डालने के बदले शराब बांटने की पेशकश की गई थी जिससे कांग्रेस विचारधारा से अलग दूसरी पार्टी के लोगों ने भी लालच में आकर वोट डाली है।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर