पलेरा के स्कूल मे शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने किया पौधारोपण:
सालीचौका नरसिंहपुर, गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय मे शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधो का रोपण किया। इस कार्यक्रम मे प्रधानपाठक मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन हेतु पौधे लगाना बेहद जरुरी हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं ने पौधो मे नियमित रूप से पानी देकर उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम मे शिक्षक किशोर विश्वकर्मा, प्रमिला श्रीवास्तव, देवकिशन मेहरा, अंजलि कौरव एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे
