https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


 मंत्री उदय प्रताप सिंह ने की क्षेत्र की जनता से मुलाकात:

सालीचौका नरसिंहपुर l मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप सिंह ने सेवा सदन कार्यालय में आम जनता व जन प्रतिनिधियों भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । इस मौके पर क्षेत्र की जनता ने मंत्री जी रूबरू होकर आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याएं बताई । मंत्री उदय प्रताप सिंह ने तुरंत ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्या का निराकरण कराया । विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी ली । उन्होंने कहा कि गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र विकास की मुख्य धारा जुड़ रहा है मेरी पहली प्राथमिकता गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाना है । सेवा सदन में कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से मुलाकात के बाद मंत्री उदय प्रताप सिंह ग्राम खैरूआ पहुचे वहा अजय पटेल, अभिषेक पटेल एवं इन्द्रसिंह पटेल के निवास पर मुलाकात की इसके पश्चात ग्राम बाबई खुर्द में हृदेश पटेल एवं प्रेम नारायण पटेल के निवास पर मुलाकात की, ग्राम अमाडा में वीरेंद्र वर्मा के निवास पर मुलाकात कर ग्राम बारहा बड़ा में विभिन्न परिवारों में पहुँचकर उनसे सौजन्य भेंट की ।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर